कवि चंद्र कुमार अग्रवाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

कवि चंद्र कुमार अग्रवाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Date : 02-Mar-2026

 गुवाहाटी, 02 मार्च । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रख्यात कवि चंद्र कुमार अगरवाला की पुण्यतिथि पर उन्हें गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और असमिया साहित्य व समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें जोनाकी युग के त्रिमूर्ति में से एक और आधुनिक असमिया साहित्य के अग्रदूत के रूप में उल्लेखित करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने असम की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी।

डॉ. सरमा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अगरवाला का निरंतर योगदान असम के विकास की यात्रा में एक उज्ज्वल अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement