छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार 200 से ज्यादा होली सेलिब्रेशन इवेंट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार 200 से ज्यादा होली सेलिब्रेशन इवेंट

Date : 02-Mar-2026

 रायपुर, 02 मार्च । राजधानी में होली पर्व को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। इस बार रायपुर में 200 से ज्यादा होली सेलिब्रेशन इवेंट होंगे। इसके अलावा ‘मुंज्या’ थीम पर बनी होलिका की भी चर्चा हो रही है।

राजधानी रायपुर में 3 और 4 मार्च को सबसे ज्यादा इवेंट होंगे। जिसके लिए शहर के होटल, पैलेस, हॉल और रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं। वहीं कार्यक्रमों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार शहर में 700 पुलिस बल तैनात रहेंगे। प्रत्येक 1.5 किलोमीटर में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन रहेगी। गली-मोहल्ले में बाइक पेट्रोलिंग टीम गस्त करेगी। पूरे शहर पर पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। हुड़दंग होने या विवाद की स्थित में क्विक रिस्पांस टीम एक्शन करेगी। सभी डीसीपी ,एसीपी थाना प्रभारियों के साथ पेट्रोलिंग करेंगे।शहर के 50 चौक चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 60 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। यातायात विभाग के 500 जवान मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे। मुख्य ध्यान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों और तीन सवारी घूमने वालों पर रहेगा। पकड़े जाने पर वाहन सीधे थाने में जब्त किया जाएगा और चालक को पैदल घर जाना होगा।

इसी कड़ी में शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी चौक पर साल 2024 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ की थीम पर आधारित होलिका की मूर्ति लोगों का ध्यान खींच रही है।“मुंज्या” थीम के साथ बनाई गई इस मूर्ति के पास फिल्म के प्रसिद्ध किरदारों की झलक भी देखने को मिल रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement