जंगल में भटकी मां-बेटी काे एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

जंगल में भटकी मां-बेटी काे एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Date : 02-Mar-2026

 बागेश्वर, 02 मार्च। जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में जंगल में लापता हुई मां-बेटी को एसडीआरएफ के जवानाें ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

एसडीआरएफ काे 28 फरवरी को थाना कपकोट से सूचना मिली थी कि ग्राम वाछम निवासी नंदी देवी (54 वर्ष) पत्नी दान सिंह एवं उनकी पुत्री कुमारी करिश्मा (18 वर्ष) घास लेने के लिए जंगल गई थीं और देर शाम तक घर वापस नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की लेकिन सफलता न मिलने पर उन्हाेंने पुलिस औा एसडीआरएफ से सहायता मांगी। इस पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट की टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में आवश्यक सर्चिंग उपकरणों के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया। बाद में टीम के जवानाें ने दोनों महिलाओं काे जंगल क्षेत्र में सुरक्षित निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement