पूर्व पंचायत प्रधान के तालाब से दो टोटो बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पूर्व पंचायत प्रधान के तालाब से दो टोटो बरामद

Date : 02-Mar-2026

 कूचबिहार, 02 मार्च । जिले के मेखलीगंज के वोटबाड़ी इलाके में सोमवार को एक पूर्व पंचायत प्रधान के तालाब से रहस्यमय तरीके से दो टोटो (ई-रिक्शा) बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, वोटबाड़ी के पूर्व प्रधान मृत्युंजय सिंह सरकार के तालाब में पानी के नीचे इन दोनों टोटो का पता चला।

मृत्युंजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तालाब में कुछ तैरता हुआ नजर आ रहा था। दूर से देखने पर लगा कि किसी ने प्लास्टिक या तिरपाल फेंक दिया है। सोमवार सुबह एक व्यक्ति जब उस प्लास्टिक को हटाने के लिए तालाब में उतरा तब पता चला कि वह टोटो की छत है। जांच करने पर पानी के भीतर पूरा टोटो डूबा मिला। थोड़ी और तलाश करने पर उसके पास ही एक और टोटो भी मिला।

सूचना पाकर मेखलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूर्व प्रधान का अनुमान है कि कुछ अज्ञात लोगों ने कई दिन पहले टोटो को तालाब में डुबोकर फरार हो गए।

सवाल उठ रहा है कि क्या ये टोटो चोरी के थे? क्या किसी आपराधिक वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए इन्हें पानी में छिपाया गया था?

पुलिस स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से दोनों टोटो को तालाब से बाहर निकाला। टोटो की नंबर प्लेट और इंजन नंबर की जांच कर मालिक का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में किसी बड़े चोरी गिरोह का हाथ हो सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement