स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज ने सनातन धर्म प्रचार अभियान किया शुरू | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज ने सनातन धर्म प्रचार अभियान किया शुरू

Date : 02-Mar-2026

 हरिद्वार/वृंदावन, 02 मार्च । श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंहत हरि गिरि महाराज के निर्देश पर स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपना अभियान प्रारंभ कर दिया है। सोमवार को चक्रपाणि नंद गिरी महाराज ने हरिद्वार से अधिष्ठात्री देवी पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी तथा श्री आनंद भैरव भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात मथुरा वृंदावन के लिए रवाना हाे गए।



वृंदावन धाम में संत समाज, आचार्यगण एवं हजारों श्रद्धालु भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं जयघोष के मध्य महाराज का अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। पूरा इलाका हर-हर महादेव तथा जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा। इस माैके पर चक्रपाणि नंद गिरी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत संवेदनशील है। एक ओर यूजीसी के नाम पर समाज में वैचारिक संघर्ष की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा भयावह रूप से फैल रहा है और देश का युवा वर्ग बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण हमारी परंपराओं पर हावी हो रहा है, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागृत हो रहा है और उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व है। समाज से भेदभाव समाप्त हो, नशा उन्मूलन का व्यापक अभियान चले, गौ रक्षा के लिए सशक्त केंद्रीय कानून बने तथा भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो, यही समय की पुकार है। सनातन धर्म का ध्वज संपूर्ण विश्व में लहराना है, जिसका आधार होगा संस्कार, संयम और राष्ट्र के प्रति समर्पण।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement