स्पाइसजेट की चार विशेष उड़ानें शुरू, यूएई के फूजैरा से भारतीयों की वापसी तेज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

स्पाइसजेट की चार विशेष उड़ानें शुरू, यूएई के फूजैरा से भारतीयों की वापसी तेज

Date : 03-Mar-2026

 नई दिल्ली, 03 मार्च। पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष सेवा 3 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसके तहत यूएई के फूजैरा से भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए फुजैरा से चार विशेष उड़ानों का संचालन कर रही है, इनमें से दो उड़ानें मुंबई के लिए संचालित की जाएंगी। स्पाइसजेट ने कहा कि वह 3 मार्च को और अगले कुछ दिनों के लिए फुजैराह को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि से जोड़ने के लिए चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट 4 मार्च से फूजैरा-दिल्ली और फूजैरा -मुंबई की अपनी निर्धारित उड़ानें फिर से शुरू करेगी। इसके साथ ही एयरलाइन यात्रियों की आवश्यकताओं और नियामक अनुमोदनों के अधीन, अधिक विशेष उड़ानें संचालित करने की संभावना का भी पता लगा रही है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement