इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे

Date : 03-Mar-2026

 चेन्नई, 03 मार्च । इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे लाेगाें लाेगाें काे निकालने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कवायद शुरू कर दी है। तीन दिनों के बाद मंगलवार तड़के सुबह एक विशेष विमान के जरिए 217 यात्री चेन्नई पहुंच गए हैं।

दरअसल, अमेरिका–ईरान के बीच परमाणु समझौता विफल होने के बाद इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने भी इज़राइल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इसओ अलावा ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात पर भी ईरान ने हमले किए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी तनाव पैदा हो गया है।

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण दुबई, सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों में उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इसके चलते वहां बड़ी संख्या में भारतीय फंसे गए हैं। इस स्थिति में खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर से भारत के विभिन्न शहरों के लिए इंडिगो एयरलाइन की ओर से 10 विशेष उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है।

इसी क्रम में दुबई से विशेष विमान से 217 यात्री मंगलवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनके परिजनों ने उन्हें गले लगाकर भावुक होकर स्वागत किया। हवाई क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन ने कल रात से सीमित संख्या में कुछ उड़ानें ही संचालित करना शुरू किया है।



जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए अपनी उड़ान सेवा आज से फिर शुरू कर दी है। दिल्ली, तिरुचिरापल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से मस्कट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित की जा रही हैं। हालांकि, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए एयर इंडिया की उड़ान सेवाएं फिलहाल निलंबित रखी गई हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement