बंगाल से सटी हुई भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बंगाल से सटी हुई भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद

Date : 03-Mar-2026

 सिलीगुड़ी, 03 मार्च। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव को देखते हुए मंगलवार से पश्चिम बंगाल से लगी भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। पानीटंकी सीमा पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। इस दौरान दोनों देशों के नागरिकों का आना-जाना और व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के तहत एम्बुलेंस सेवा चालू रखी गई है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि छह मार्च की सुबह से सीमा पर आवाजाही फिर से सामान्य हो जाएगी।

पानीटंकी सीमा का व्यापार मुख्य रूप से नेपाल के नागरिकों पर निर्भर है, ऐसे में सीमा बंद होने से स्थानीय कारोबार पर असर पड़ना तय है।

पानीटंकी व्यापारी समिति के सचिव दीपक चक्रवर्ती ने कहा कि सीमा बंद होने से व्यापार में नुकसान तो होगा, लेकिन अन्य बार की तुलना में इस बार नुकसान कम रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि होली के कारण पहले से ही बाजार में मंदी का माहौल है।

नेपाल में चुनाव और नई सरकार के गठन को लेकर सीमा क्षेत्र के व्यापारी भी नजर बनाए हुए है। सीमा बंद होने के पहले दिन ही दोनों देशों के कई नागरिक बॉर्डर पर फंस गए, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement