तेज रफ्तार वाहन चलाने के मामले में एमएस धोनी पर जुर्माना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तेज रफ्तार वाहन चलाने के मामले में एमएस धोनी पर जुर्माना

Date : 04-Mar-2026

 रांची, 04 मार्च  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके खेल का प्रदर्शन नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। रांची की ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग करने की वजह से उनका चलान काटा है। उन्हें 1000 रुपये का चलान काटा गया है।

 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला राजधानी रांची के कांके का बताया जा रहा है। वह अपनी लग्जरी कार से कांके इलाके से गुजर रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस के कैमरे में उनकी गाड़ी ओवरस्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड हो गई।
 
निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने के कारण ट्रैफिक विभाग ने नियमों के तहत उनका चालान जारी किया। जानकारी के मुताबिक, उन पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement