उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे

Date : 05-Mar-2026

 बेलगाम, 05 मार्च । उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन गुरुवार को कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे। बेलगावी हवाई अड्डे पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली और अन्य जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया।

 
उपराष्ट्रपति बेलगावी जिले के यदुर स्थित श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर में राजगोपुरा, कलासरोहण और महाकुंभभिषेकम महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह धार्मिक उत्सव मंदिर के नए राजगोपुरा के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
 
सुरक्षा कारणों से बेलगावी शहर और यदुर के आसपास के इलाकों में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement