अभिषेक मनु सिंघवी और नरेंद्र रेड्डी ने तेलंगाना से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अभिषेक मनु सिंघवी और नरेंद्र रेड्डी ने तेलंगाना से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

Date : 05-Mar-2026

 हैदराबाद, 05 मार्च । अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपने-अपने नामांकन पत्र विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उपेंद्र रेड्डी को सौंपे।

 
राज्यसभा के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनावों के लिए अभिषेक सिंघवी और रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा में विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू के नेतृत्व में यह प्रक्रिया संपन्न की। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने तेलंगाना से सिंघवी को दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवार बनाया है, जबकि नरेंद्र रेड्डी पहली बार संसद के उच्च सदन के लिए चुनाव लड़ेंगे। नरेंद्र रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी और सलाहकार हैं।
 
नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए वेम नरेंद्र रेड्डी ने हाईकमान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के आशीर्वाद से उन्हें राज्यसभा का अवसर मिला। अभिषेक सिंघवी ने हाईकमान को दूसरा मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना समाज और तेलंगाना के लोगों के कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना के विकास के लिए काम करेंगे।
 
तेलंगाना विधानसभा में कांग्रेस के पास दोनों सीटें जीतने के लिए पर्याप्त बहुमत है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, इसलिए सिंघवी और नरेंद्र रेड्डी के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने की संभावना है।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement