राष्ट्रपति मुर्मु आज और कल पश्चिम बंगाल के दौरे पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति मुर्मु आज और कल पश्चिम बंगाल के दौरे पर

Date : 06-Mar-2026

 नई दिल्ली, 06मार्च । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज और कल पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगी। वहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, मुर्मु 6 मार्च को दार्जिलिंग में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर वह लोक भवन, दार्जिलिंग में ‘रूट्स एंड रिद्म्स’ शीर्षक से आयोजित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी।

इसी दिन राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण विषय पर आयोजित प्लैटिनम जुबिली फ्लैगशिप कार्यक्रम का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगी।

अपने दौरे के दूसरे दिन 7 मार्च को राष्ट्रपति दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद द्वारा आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा क्षेत्र में सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर संवाद को भी मजबूत करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement