जींद: सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 से अधिक मजदूर झुलसे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जींद: सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 से अधिक मजदूर झुलसे

Date : 07-Mar-2026

 जींद, 07 मार्च । हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के भाट कॉलोनी स्थित होली का रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई और 20 से अधिक मजदूर झुलस गए।

 
फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद होने से मजदूर अंदर फंस गए। आग कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई, जिससे धुआं और लपटों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को सफीदों और जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की सूचना पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन और गेट बंद होने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement