आद्रा डिवीजन में मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आद्रा डिवीजन में मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द

Date : 09-Mar-2026

 कोलकाता/आद्रा, 09 मार्च। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेलवे डिविजन में मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण नौ से 15 मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।

रेलवे के अनुसार, यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ट्रैक और अन्य संरचनाओं का आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। इसी कारण कुछ मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार

(68077/68078) आद्रा–भगा–आद्रा मेमू पैसेंजर 9, 10, 11 और 15 मार्च को रद्द रहेगी।

वहीं (68089/68090) मिदनापुर–आद्रा–मिदनापुर मेमू 10, 13 और 15 मार्च को रद्द रहेगी।

इसके अलावा (68079/68080) भोजुडी–चंद्रपुरा–भोजुडी मेमू 10, 13 और 15 मार्च को रद्द की गई है।

इसी तरह (18019/18020) झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम मेमू 10 मार्च को रद्द रहेगी।

रेलवे ने यह भी बताया है कि इस अवधि के दौरान आद्रा डिवीजन की कुछ अन्य मेमू पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग को आंशिक रूप से छोटा किया जाएगा तथा कुछ ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले से क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement