मेसरा में मंडा पूजा चार अप्रैल को, कमेटी गठित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मेसरा में मंडा पूजा चार अप्रैल को, कमेटी गठित

Date : 09-Mar-2026

 रांची, 09 मार्च । मेसरा में चार अप्रैल को मंडा पूजा और पांच को झूलन कार्यक्रम होगा। 16 अप्रैल को काली पूजा होगा।

मेसरा शिव और काली पूजा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। समिति की ओर से सोमवार को बताया कि कार्यक्रम को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। सर्वसम्मित से कांके पूर्वी जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो को मुख्य संरक्षक , गंगा करमाली को अध्यक्ष, जलेश्वर महतो को सचिव चुना गया। इसके अलावा बबलू महतो, सतीश महतो, किशोर महतो छोटेलाल महतो को सह -सचिव,

कुशल मुंडा, शिवलाल महतो, कालेश्वर महतो, मनोज महली को उपाध्यक्ष और प्रभात महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement