मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट को इथियोपिया बॉर्डर से वापस दिल्ली लौटना पड़ा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट को इथियोपिया बॉर्डर से वापस दिल्ली लौटना पड़ा

Date : 09-Mar-2026

 नई दिल्ली, 09 मार्च । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) पर पाबंदियों की वजह से दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई033 को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

फ्लाइटराडार24 की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए सोमवार को सुबह उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6ई033) को पश्चिम एशिया एयरस्पेस में पाबंदियों के बीच इथियोपिया सीमा के पास पहुंचकर हवा से ही वापस मुड़ना पड़ा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने पिछले साल मुंबई और मैनचेस्टर को जोड़ने वाली अपनी पहली लंबी दूरी की उड़ान शुरू की थी। इसके बाद नवंबर में दिल्ली और मैनचेस्टर के बीच सीधी उड़ानें शुरू की गई थीं। यह 26 फरवरी के बाद इंडिगो की पहली दिल्ली से मैनचेस्टर की उड़ान थी। दिल्ली-मैनचेस्टर की ग्रेट सर्कल दूरी 6,829 किमी है और औसत उड़ान समय लगभग 11 घंटे है। इस विमान ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका होते हुए एक असामान्य दक्षिणी मार्ग अपनाया था। करीब 7 घंटे उड़ान के बाद इथियोपिया-एरिट्रिया सीमा के पास विमान को सुरक्षा कारणों से वापस मोड़ दिया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम एशिया और उसके आसपास की बदलती स्थिति के कारण हमारी कुछ उड़ानों को लंबे मार्ग अपनाने पड़ सकते हैं या उनका मार्ग बदलना पड़ सकता है। पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के कारण अंतिम समय में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के चलते दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली उड़ान 6ई033 को अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। हम यात्रा फिर से शुरू करने की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement