हावड़ा-तारकेश्वर लाइन पर पैंटोग्राफ खराबी से तीन घंटे ट्रेन सेवा बाधित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हावड़ा-तारकेश्वर लाइन पर पैंटोग्राफ खराबी से तीन घंटे ट्रेन सेवा बाधित

Date : 25-Mar-2026

 हुगली, 25 मार्च । हावड़ा-तारकेश्वर रेल लाइन पर बुधवार तड़के ट्रेन सेवा बाधित हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेल सूत्रों के अनुसार, सिंगूर के पास गेट नंबर 13 के निकट डाउन लाइन की एक ट्रेन के पैंटोग्राफ में खराबी आ गई, जिसके कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ। इस तकनीकी समस्या के चलते करीब तीन घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा और विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेनें खड़ी रहीं।

ट्रेन सेवा ठप होने से स्कूल-कॉलेज के छात्र और दफ्तर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक यात्री ने बताया कि वह कोन्नगर जाने के लिए करीब एक घंटे से स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ट्रेन नहीं आई। वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि वह सुबह 5:10 बजे से स्टेशन पर बैठे हैं और अभी तक ट्रेन नहीं पहुंची, जिससे उन्हें बैंडेल जाने में परेशानी हो रही है।

सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने बताया कि सिंगूर के पास पैंटोग्राफ में आई खराबी को ठीक कर लिया गया है और डाउन लाइन पर ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement