गुवाहाटी महानगर भारी जलभराव की चपेट में | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुवाहाटी महानगर भारी जलभराव की चपेट में

Date : 20-Apr-2026

 गुवाहाटी, 20 अप्रैल । राजधानी गुवाहाटी में बीती रात हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया।

तेज बारिश के चलते मुख्य सड़कें और उप-पथ पानी में डूब गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला प्रशासन द्वारा गुवाहाटी के सभी निजी तथा सरकारी शिक्षण संस्थाओं के बंद करने की आज घोषणा की गई है।

हर के शहाथीगांव, रुक्मिणीगांव, तरुण नगर, नवीन नगर, जटिया समेत महानगर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं, जहां सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया।

प्रबल वर्षा के कारण जल निकासी व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया, जिसके चलते शहर में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement