बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस

Date : 25-Mar-2026

 रांची, 25 मार्च । राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे पहले अपराधी ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया। वहां से अपराधी दो लाख से अधिक की डकैती कर भाग निकले। जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये ही लूट सके।

इस मामले को लेकर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बुधवार को बताया कि देर रात दो पेट्रोल पंप पर डकैती हुई है। एक पेट्रोल पंप पर 2 लाख से अधिक, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से दो हजार लेकर अपराधी फरार हुए हैं। पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement