एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट सात घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट सात घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी

Date : 26-Mar-2026

 नई दिल्ली, 26 मार्च । टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया के ए-350 विमान में फिर आई तकनीकी गड़बड़ी आई है, जिसके चलते लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट संख्या एआई-111 एहतियातन बीच रास्ते दिल्ली वापस लौटी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि लंदन जा रहे एयर इंडिया के ए-350 विमान में तकनीकी खराबी आई है। उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद एहतियात के तौर पर बीच रास्ते से वापस लौटने का फैसला किया और सुरक्षित रूप से वापस दिल्ली आ गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और पूरी प्रक्रिया सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement