केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुण्यतिथि पर बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय काे दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुण्यतिथि पर बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय काे दी श्रद्धांजलि

Date : 08-Apr-2026

 भुवनेश्वर, 08 अप्रैल । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के रचनाकार और महान साहित्यकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुधवार को अपने संदेश में केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया और भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रीय पहचान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि बंकिम बाबू के शब्दों ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया, बल्कि आज भी हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का जीवन और साहित्य युवाओं एवं राष्ट्रभक्तों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। प्रधान ने इस अवसर पर महान साहित्यकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement