तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर संजय सेठ ने दी बधाई, बोले- बंगाल में सनातन की जीत, अहंकार की हार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर संजय सेठ ने दी बधाई, बोले- बंगाल में सनातन की जीत, अहंकार की हार

Date : 04-May-2026

 रांची, 04 मई । रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जीत सनातन मूल्यों की जीत और अहंकार की हार का प्रतीक है।

सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजय सेठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल, जो रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की पावन धरती है, अब परिवर्तन के एक नए दौर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चले आ रहे अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के वातावरण से मुक्ति की दिशा में जनता ने सशक्त कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि वामपंथ के लंबे शासन के बाद तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता अब सुशासन, विकास और स्थिरता की नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। पश्चिम बंगाल, जो अब तक अव्यवस्था और पीड़ा से जूझ रहा था, अब सुशासन के नए दौर की ओर देख रहा है।

संजय सेठ ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और पश्चिम बंगाल के समर्पित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन के आधार बने पश्चिम बंगाल के प्रत्येक मतदाता के प्रति वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को नमन किया, जिन्होंने अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह विजय उन्हीं के त्याग और समर्पण को समर्पित है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement