भौगिशेल परिक्रमा में भक्ति के साथ सेवा भी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भौगिशेल परिक्रमा में भक्ति के साथ सेवा भी

Date : 04-May-2026

 जोधपुर 04 मई । माहेश्वरी समाज की भौगिशेल परिक्रमा की तैयारियों को लेकर मित्र सेवा समिति की बैठक माहेश्वरी भवन रातानाड़ा में आयोजित की गई।

माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी मनीष बागड़ी ने बताया कि बैठक में भगवान महेश का विधिवत पूजन समाज मंत्री नन्द किशोर शाह, उपमंत्री राधेश्याम डागा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मनिहार, जिला सभा अध्यक्ष पुरषोत्तम मुंदड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। मित्र सेवा समिति के रामदयाल गांधी और अजय राठी ने बताया कि समिति 40 साल से भौगिशेल परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता, भोजन और सहगार की सेवा दे रही है। वर्ष 1986 में 11 सेवाभावी लोगों से शुरू हुआ यह सेवा कारवां आज 300 से अधिक सदस्यों का वटवृक्ष बन चुका है। अभिषेक माछर और पीम धूत ने बताया कि 25 से 31 मई तक चलने वाली परिक्रमा में पंडालों में 24 घंटे गर्म चाय और ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी। ऑन-कॉल डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रोजाना 10 से 11 हजार श्रद्धालु भोजन, चाय-नाश्ता करेंगे। इस बार बाजोट पर बैठाकर शुद्ध घर जैसा खाना परोसा जाएगा।

इन जगहों पर लगेंगे पंडाल

चौपासनी, बड़ली, मंडलनाथ-बैद्यनाथ, बेरी गंगा, मंडोर, कृषि मंडी और माहेश्वरी भवन रातानाड़ा में पंडाल लगाए जाएंगे। अंतिम पड़ाव माहेश्वरी भवन में भव्य पंडाल के साथ गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश पनपलिया, संजीव तापडिय़ा, संजय लोहिया, नरेश लोहिया, दिलीप शाह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement