महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

Date : 04-May-2026

नदिया, 04 मई । कृष्णनगर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग जानबूझकर कई सीटों के रुझान सही तरीके से जारी नहीं कर रहा है और यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा आगे चल रही है।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि भाजपा कभी भी बंगाल में जीत हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि कोई भी मतगणना केंद्र न छोड़े और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखें। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही राज्य में सरकार बनाएंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी उम्मीदवारों और एजेंटों से अपील की थी कि वे मतगणना केंद्र न छोड़ें। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर जानबूझकर मतगणना रोकी जा रही है और शुरुआत में भाजपा के पक्ष में रुझान दिखाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कई स्थानों पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं और प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने और अंतिम राउंड तक डटे रहने की अपील करते हुए कहा कि अंत में तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement