असम गण परिषद के नेता अतुल बोरा और केशब महंत ने मुख्यमंत्री सरमा से की मुलाकात, दी बधाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम गण परिषद के नेता अतुल बोरा और केशब महंत ने मुख्यमंत्री सरमा से की मुलाकात, दी बधाई

Date : 05-May-2026

 गुवाहाटी, 05 मई । असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष अतुल बोरा और कार्यकारी अध्यक्ष केशव महंत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को हालिया विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर शुभकामनाएं दीं। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

मुलाकात के समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे। यह भेंट राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग का संकेत मानी जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement