जगदलपुर, 05 मई। जिले के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी का एक दिवसीय प्रवास पर आज मंगलवार काे जगदलपुर आगमन हुआ ।
इस दाैरान महापौर संजय पांडेय, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वित्तमंत्री चौधरी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।
