बीजापुर में स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से हिरण की मौत, वाहन जब्त | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बीजापुर में स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से हिरण की मौत, वाहन जब्त

Date : 05-May-2026

 बीजापुर 05 मई। जिले के भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत फूडरी इलाके में एक स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से एक हिरण की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह हिरण सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 17 सीजी 5059) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिरण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

लाेगाे का कहना है कि, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेतक और वन्यजीव कॉरिडोर विकसित करना आवश्यक है। यह घटना एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण और सड़क सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत काे दर्शाता है।

भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र (सामान्य) के रेंजर जे.के. साहू ने बताया कि गीदम रोड से छोटे तुमनार की ओर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से यह घटना हुई। वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement