बंगाल में भाजपा की जीत पर देर रात तक छग के बलरामपुर में जश्न | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बंगाल में भाजपा की जीत पर देर रात तक छग के बलरामपुर में जश्न

Date : 05-May-2026

 बलरामपुर, 05 मई । विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का असर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी देखने को मिला। सोमवार की देर रात तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी जाहिर की।

रामानुजगंज के लरंगसाय चौक के पास सोमवार देर रात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अनूप तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, अरुण केशरी, आरके पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, वाड्रफनगर रोड स्थित महावीरगंज चौक के पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में राजकुमार यादव, अशर्फी यादव, महबूब खान, अमित सिंह, जगदीश यादव, आनंद यादव, सतीश सिंह, मखन नागवंशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि, यह जीत पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी इसी तरह जनता का विश्वास जीतते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। जिले में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा और कार्यकर्ता उत्साह के साथ एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement