गंगा नदी पर अस्थायी पुल की व्यवस्था करें सरकार: सैयद हसन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गंगा नदी पर अस्थायी पुल की व्यवस्था करें सरकार: सैयद हसन

Date : 05-May-2026

 भागलपुर, 05 मई। बिहार में भागलपुर जिले के विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त होना एक गंभीर आपदा के रूप में सामने आया है, जिसके कारण हजारों वाहनों और लाखों लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। यह स्थिति अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है, क्योंकि यह सेतु भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा के समान था। उक्त बातें खानकाह पीर दमड़िया शाह और वक्फ सैयद शाह इनायत हुसैन के सज्जादानशीन सैयद फकरे आलम हसन ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शासन-प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि इस समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जा सके। हम उनके प्रयासों की सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इस क्षति की भरपाई कर सेतु पर यातायात पुनः बहाल किया जाएगा। किन्तु जब तक सेतु पूर्ण रूप से दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर व्यापार, दैनिक आवागमन और आवश्यक सेवाओं पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने खानकाह पीर दमड़िया शाह और वक्फ सैयद शाह इनायत हुसैन की ओर से शासन-प्रशासन एवं सरकार से अपील की है कि एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में गंगा नदी पर पिपा पुल (अस्थायी पुल) की व्यवस्था की जाए। इससे हल्के वाहन एवं चार पहिया छोटे वाहनों के आवागमन में काफी राहत मिल सकती है और जनजीवन कुछ हद तक सामान्य हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार इस जनहित के विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी और शीघ्र ही उचित कदम उठाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement