तृणमूल के पूर्व विधायक राज चक्रवर्ती ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तृणमूल के पूर्व विधायक राज चक्रवर्ती ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा

Date : 08-May-2026

 कोलकाता, 08 मई । विधानसभा चुनाव में उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर सीट से हारने के बाद तृणमूल के पूर्व विधायक एवं फ़िल्म निर्माता राज चक्रवर्ती ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है। गुरुवार रात उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग पोस्ट किया है।

फ़िल्म निर्माता से नेता बने राज चक्रवर्ती ने पहले पोस्ट में लिखा, "ज़िंदगी में जब भी मुझे कोई ज़िम्मेदारी मिली है, मैंने उसे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने की कोशिश की है। एक फ़िल्म निर्माता के तौर पर, मैंने हमेशा अपनी फ़िल्मों के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश की है।"

अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा कि 2021 में, मैंने राजनीति में आने की और विधायक के तौर पर लोगों की सेवा करने का मौका मिला। पिछले पांच सालों से, मैंने उसी रोल में अपनी ड्यूटी पूरी करने की कोशिश की है। 2026 में, वह चैप्टर खत्म हो जाएगा और उसके साथ, मेरा राजनीति सफर भी खत्म हो जाएगा।

तीसरे पोस्ट में, उन्होंने उम्मीद जताते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के तहत पश्चिम बंगाल विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। बंगाल के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और नौ मई को एक नई सरकार शपथ लेगी। मुझे उम्मीद है कि राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

वह विधानसभा चुनाव में बैरकपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के कौस्तब बागची से हार गए थे। उस दिन काउंटिंग सेंटर से निकलते समय उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। उन पर कीचड़ भी फेंका गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement