केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंचेंगे। वे नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक में शामिल होंगे, जिसमें पार्टी के विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग कर दी। राज्य के नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शनिवार, 9 मई को शपथ ग्रहण करेंगे, जो कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता का चयन आज कोलकाता में एक बैठक में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहेंगे।
इस बीच, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। आवश्यक प्रशासनिक बैठकें हो रही हैं और इस अवसर के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। कल्याण लाहा कोलकाता से रिपोर्ट कर रहे हैं।
