असम के लिए लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं : नितिन गडकरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम के लिए लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं : नितिन गडकरी

Date : 12-May-2026

 गुवाहाटी, 12 मई,। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि असम में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य के लोगों के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी और विकास की गति को और तेज करेगी।


मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और केंद्र सरकार असम को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से ही लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की योजना तैयार की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क संपर्क, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार लगातार तीसरी बार असम में सत्ता संभालने जा रही है। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा और एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक में असम गण परिषद तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट सहित सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण से पहले सरमा ने घोषणा की कि रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोड़ो तथा अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही रंजीत दास को असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement