मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता

Date : 12-May-2026

 नई दिल्ली, 12 मई । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज असम के मां कामाख्या के पावन धाम में सपरिवार पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दर्शन के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि असम में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार मां कामाख्या देवी की ही कृपा बनी है। जनता का प्यार, विश्वास और मां का आशीर्वाद सदैव असम को आगे बढ़ाए, विकसित करे, यही कामना है। हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित असम की इस यात्रा को तय करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत “अष्टलक्ष्मी” के रूप में आस्था, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और विकास की अद्भुत शक्ति का प्रतीक है। मां कामाख्या की यह पुण्यभूमि सदियों से शक्ति, साधना और सनातन परंपरा की दिव्य धारा से पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती रही है। उन्होंने मां कामाख्या से भारत की निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के पथ पर आगे बढ़ने की प्रार्थना की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement