छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज मंडला आएंगे, आदि उत्सव-2026 में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज मंडला आएंगे, आदि उत्सव-2026 में होंगे शामिल

Date : 16-May-2026

 मंडला, 16 मई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यहां मंडला जिले की ऐतिहासिक नगरी राम नगर में आयोजित “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर लगभग 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11 बजे रामनगर स्थित चौगान के लिए रवाना होंगे, जहां 11:30 बजे “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। राज्यपाल डेका कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे तथा भोजन एवं विश्राम के उपरांत शाम 4 बजे पुनः चिल्फी के लिए रवाना होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement