मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, भोपाल में पिघली सड़कें, 12 शहरों का पारा 43 डिग्री के पार, आज 37 जिलों में अलर्ट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, भोपाल में पिघली सड़कें, 12 शहरों का पारा 43 डिग्री के पार, आज 37 जिलों में अलर्ट

Date : 16-May-2026

 भोपाल, 16 मई  । मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात बिगाड़ दिए। 12 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि खंडवा सबसे गर्म रहा, जहां पारा 45.1 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी भोपाल में गर्मी का असर इतना ज्यादा रहा कि सड़कों का डामर तक पिघलने लगा।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं इंदौर, उज्जैन और मंडला में वॉर्म नाइट की स्थिति रहेगी, यानी रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर, झाबुआ, सागर, दमोह और मंडला समेत कई जिलों में तेज लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं जबलपुर, रीवा, सतना, कटनी, उमरिया, बालाघाट और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में गर्मी तो रहेगी, लेकिन लू का अलर्ट नहीं है।

शुक्रवार शाम को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट भी ली। कटनी में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि उमरिया में बारिश और तेज हवाओं से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। सागर, जबलपुर, विदिशा, रायसेन और पन्ना समेत कई जिलों में भी मौसम बदला नजर आया। वहीं, शाजापुर में 44.6 डिग्री, खरगोन में 44.2 डिग्री, रतलाम-नौगांव में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 42.8 डिग्री, इंदौर में 41.8 डिग्री, ग्वालियर में 40.9 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहेगा। लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी बनी रहने की संभावना है। अगले 4 दिन यानी, 16, 17, 18 और 19 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement