लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य मंत्रियों ने नितिन नवीन को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य मंत्रियों ने नितिन नवीन को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Date : 23-May-2026

 नई दिल्ली, 23 मई । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राजनेताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर कहा, "कुशल संगठनकर्ता एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्ध एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वभाव से सरल एवं सहज नितिन नवीन को सरकार और संगठन, दोनों जगहों पर काम करने का अच्छा अनुभव है। अपने उत्कृष्ट संगठन कौशल और सौम्य व्यक्तित्व से वे भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास अर्जित करने में सफल हो रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नवीन का सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा व कर्तव्य भाव को बढ़ावा देने का सतत प्रयास पार्टी को और भी सशक्त बनाता रहेगा। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईश्वर से नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नितिन नवीन जी का सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व एवं संगठन के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।

विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि नितिन नवीन का ऊर्जावान नेतृत्व, संगठन को सशक्त बनाने की क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ उनका निरंतर संवाद हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण भाजपा की कार्यसंस्कृति को निरंतर नई दिशा प्रदान कर रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नितिन नवीन की दूरदर्शी सोच एवं समर्पित कार्यशैली से संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा, उत्साह एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। रेखा गुप्ता ने नितिन नवीन की लंबी उम्र के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन पर कहा कि प्रभु श्रीराम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, कुशल संगठनकर्ता, कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ नेता नितिन नवीन के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता से पार्टी निरंतर नई ऊर्जा, मजबूती और जनविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। आपका मार्गदर्शन सदैव राष्ट्रसेवा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement