मंत्री इंद्राज ने कुतुबगढ़ कॉलोनी में 4.82 करोड़ की विकास परियोजना का किया शिलान्यास | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मंत्री इंद्राज ने कुतुबगढ़ कॉलोनी में 4.82 करोड़ की विकास परियोजना का किया शिलान्यास

Date : 23-May-2026

 नई दिल्ली, 23 मई । दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने शनिवार को बवाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुतुबगढ़ कॉलोनी में लगभग 4.82 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और दिल्ली देहात का विकास सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अब ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं के विकास पर केंद्रित किया जा रहा है जिससे गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

रविंद्र इंद्राज ने कहा कि दिल्ली देहात का विकास अब रुकने वाला नहीं है और एक के बाद एक शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और सड़कों पर गड्ढों की समस्या को दूर करने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिल रही है।

रविंद्र इंद्राज ने कहा कि गांव हमारी कला, संस्कृति और परंपराओं की महत्वपूर्ण पहचान हैं, इसलिए इनके विकास और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़कों, सीवर लाइनों, पेयजल पाइपलाइन, हाई मास्ट लाइट, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आज ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें रात में जगमगाती दिखाई देती हैं और आधुनिक सुविधाओं के साथ किसी विकसित शहर से कम प्रतीत नहीं होतीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement