विधायक सौरभ ने सेवा बस्ती में बच्चों को किया बिस्कुट, फ्रूटी और अन्य पैकेट का वितरण | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

विधायक सौरभ ने सेवा बस्ती में बच्चों को किया बिस्कुट, फ्रूटी और अन्य पैकेट का वितरण

Date : 29-May-2026

 वाराणसी, 29 मई। भाजपा के कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विभिन्न सेवा बस्ती में बच्चों को बिस्कुट, फ्रूटी और अन्य पैकेट का वितरण किया। विधायक ने सबसे पहले परमेश्वर नगर सेवा बस्ती में वितरण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद सौरभ श्रीवास्तव ने तुलसीपुर सेवा बस्ती के बच्चों को खाद्य पैकेट का वितरण किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्यारे बच्चों के साथ आज मेरा दिन बन गया। सेवा बस्ती में नन्हे बच्चों के बीच बिस्किट, फ्रूटी , जलजीरा पैकेट का वितरण किया गया है। बच्चों के बीच हुआ अक्सर आते रहते हैं। आज का भी कार्यक्रम अचानक से ही बन गया है। बच्चों में कुछ बच्चे बहुत ही अच्छे थे, जो बार-बार आकर बिस्कुट पैकेट उनसे ले गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement