उप्र में आंधी-बारिश का अलर्ट: प्रयागराज समेत कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

उप्र में आंधी-बारिश का अलर्ट: प्रयागराज समेत कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Date : 29-May-2026

 प्रयागराज, 29 मई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) लखनऊ केंद्र ने शुक्रवार सुबह जारी किया ।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं मौसम विज्ञान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

प्रयागराज जिला जप्रशासन ने भी संभावित खराब मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement