महापौर ने सिटी एसपी जोन कार्यालय में आधुनिक लिफ्ट का किया उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

"आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य न बना सकें या एक नया सपना न देख सकें।" — सी.एस. लेविस

National

महापौर ने सिटी एसपी जोन कार्यालय में आधुनिक लिफ्ट का किया उद्घाटन

Date : 29-May-2026

 नई दिल्ली, 29 मई । दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को सिटी एसपी जोन कार्यालय में नवनिर्मित आधुनिक लिफ्ट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहें।

इस दाैरान उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई लिफ्ट के संचालन से न केवल आम नागरिकों बल्कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं कर्मचारियों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। यह पहल निगम कार्यालयों को अधिक सुलभ, आधुनिक एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रवेश वाही ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा कार्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन एवं नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। नई लिफ्ट का संचालन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

स्थानीय पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने इस सुविधा के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के नागरिकों को कार्यालय में आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी तथा जनसेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस नई सुविधा का स्वागत किया और इसे कार्यालय की कार्यक्षमता एवं नागरिक सुविधा को बढ़ाने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर सिटी एसपी जोन के उपायुक्त कनिका सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement