बलरामपुर : खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था | The Voice TV

Quote :

"आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य न बना सकें या एक नया सपना न देख सकें।" — सी.एस. लेविस

National

बलरामपुर : खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था

Date : 29-May-2026

 बलरामपुर, 29 मई । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसान प्रतिदिन सहकारी समितियों में पहुंचकर खाद-बीज प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार काे अधिकारियों को किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

कृषि विभाग के अनुसार जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण उपलब्ध है तथा किसानों की मांग के अनुसार वितरण किया जा रहा है। अब तक 9254 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है, जिसमें से 1311 मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित किया गया है।

वहीं खरीफ 2026 के लिए 2000 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 1734 क्विंटल बीज का भंडारण कर सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि खेती कार्य प्रभावित न हो।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement