नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष 20 उम्‍मीदवारों को सम्मानित किया गया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष 20 उम्‍मीदवारों को सम्मानित किया गया

Date : 31-May-2023

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष 20 उम्‍मीदवारों को सम्मानित किया। डॉ सिंह ने कहा कि पहले चार टॉपर और शीर्ष 20 में से 60 प्रतिशत महिलाएं हैं और यह नरेंद्र मोदी सरकार में पिछले नौ वर्षों में हुआ बडा परिवर्तन है। अब भारत में महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी शीर्ष तीन टॉपर महिलाएं थीं और उम्मीद जताई कि अगले साल भी यही स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूरे देश से महिला उम्मीदवार सफल हो रही हैं। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,राजस्थान, केरल, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश की महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय विद्यालय, नवोदय स्कूल और सरकारी स्कूलों से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी परीक्षा में सफल हो रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement