भारत की अध्यक्षता में जी-20 वित्तीय कार्य समूह की तीसरी बैठक आज से चेन्नई के निकट महाबलीपुरम में शुरू हो रही है। तीन दिन की यह बैठक 21 जून तक चलेगी।
वित्तीय कार्य समूह जलवायु परिवर्तन के लिए वित्तीय संसाधन समय पर और समुचित रूप में जुटाने, स्थाई विकास लक्ष्यों के लिए धन की व्यवस्था करने और पारिस्थितिकी के लिए क्षमता निर्माण के वित्तीय उपायों पर विचार करेगा।
जी-20 राष्ट्र सामाजिक दुष्प्रभाव रोकने और प्रकृति संबंधी आंकड़ों के लिए निवेश के उपायों पर भी विचार करेंगे। इससे पर्यावरण संबंधी उपाय करने में विश्लेषकों और निर्णय करने वालों के बीच अंतराल दूर करने में मदद मिलेगी। भारत स्थाई वित्तीय पारिस्थितिकी प्रणाली की चुनौतियों का समाधान करने के बारे में 2023 के लिए स्वैच्छिक सिफारिशों का समूह तैयार करने का प्रयास कर रहा है।
