रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फेन वेन जियांग के साथ वार्ता करेंगे | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फेन वेन जियांग के साथ वार्ता करेंगे

Date : 19-Jun-2023

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्‍ली में वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फेन वेन जियांग के साथ द्वि‍पक्षीय वार्ता करेंगे। भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक बढ़ावा देने के लिए वार्ता की जा रही है।

 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार वार्ता के दौरान दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

 

श्री जियांग दो दिन की सरकारी यात्रा पर कल भारत पहुंचे। भारत और वियतनाम व्यापक सामरिक भागीदारी साझा करते हैं। द्विपक्षीय रक्षा संबंध भागीदारी का सशक्‍त स्तंभ है।

 

दोनों देशों के बीच रक्षा कार्यक्रम में संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति और द्विपक्षीय मुद्दों में दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग और आदान-प्रदान, उच्‍च स्‍तरीय दौरों, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement