कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की कार्यसमिति का पुनर्गठन किया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की कार्यसमिति का पुनर्गठन किया

Date : 20-Aug-2023

 कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पार्टी की नयी कार्य समिति का गठन किया है। पार्टी की ओर से जारी कार्यसमिति की सूची के अनुसार कार्य समिति में 39 सदस्य रखे गए हैं। इसके साथ ही इसमें 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 14 प्रदेश प्रभारी और 13 विशेष आमंत्रित सदस्‍यों के साथ पदेन सदस्य के रूप में पार्टी की युवा शाखा, छात्र शाखा, महिला शाखा और सेवा दल के अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे।
 

कार्य समिति में श्री खरगे के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी.चिदंबरम, तारिक अनवर, ललथनहावाला, मुकुल वासनिक, अशोकराव चव्हाण, अजय माकन और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी लिया गया है। समिति में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और आनंद शर्मा भी शामिल किए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement