हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित जिलों का लेंगी जायजा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित जिलों का लेंगी जायजा

Date : 11-Sep-2023

 शिमला, 11 सितम्बर  कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आ रही है। प्रियंका गांधी मंगलवार को कुल्लू, मंडी, सोलन ज़िला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और नुक्सान का जायज़ा लेगी। इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी। उसके बाद शाम को छराबड़ा अपने निवास स्थान रुकेंगे। वह बुधवार को शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह भी मौजुद रहेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा से धीरे धीरे उभर रहा है और अब प्रदेश में 60 ही सड़के बंद है जिन्हें 15 सितंबर तक खोलने का टारगेट रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए काम कर रही है और केंद्र सरकार से हिमाचल में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सरकार कोशिश कर रही है। केंद्र से अभी तक हिमाचल को नाममात्र ही मदद मिली है लेकिन नुक्सान बहुत ज्यादा है उस हिसाब से मदद नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जो भारत सेतू योजना और अन्य माध्यम से हिमाचल को मदद करने की घोषणा की थी उसमें अभी कुछ देरी हो रही है। जिसके लिए वे दिल्ली दो दिन के दौरे पर भी जाएंगे और एनएचएआई के अध्यक्ष, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय में आधिकारियों से मिलेंगे ताकि पुनर्वास कार्य में तेज़ी आए।

हिमाचल में मानसून से हुई भारी तबाही, 12 हज़ार करोड़ के नुकसान का अनुमान

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। राज्य सरकार ने 12 हज़ार करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है। कांग्रेस की सुक्खू सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर स्पेशल पैकेज देने की मांग कर रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गत दो महीनों में भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ के कारण प्रदेश में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 13 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement