सुलतानपुर मे मौसम ने लिया करवट ,घना कोहरा और शीतलहर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सुलतानपुर मे मौसम ने लिया करवट ,घना कोहरा और शीतलहर

Date : 31-Jan-2026

 सुलतानपुर, 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। घने कोहरे के साथ शीतलहर ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है।

कोहरे के कारण लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग ने आज का सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि पिछली रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 348 रहा और हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा थी। दृश्यता घटकर 1.2 किलोमीटर रह गई ।

इस शीतलहर से फूल वाली फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं आलू की फसल को पाला लगने का डर है। हालांकि, गेहूं की फसल के लिए यह ठंड फायदेमंद बताई जा रही है, क्योंकि इससे पौधों में अधिक कल्ले आएंगे और उनका विकास बेहतर होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार दोपहर में बादल छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या ने जानकारी दी थी कि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक) रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 68 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 6.7 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी थी, जबकि वर्षा 0.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement