राष्ट्रपति 12 से 13 सितंबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगी | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रपति 12 से 13 सितंबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगी

Date : 11-Sep-2023

 नई दिल्ली, 11 सितंबर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 से 13 सितंबर तक गुजरात का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि 12 सितंबर की शाम को राष्ट्रपति गांधीनगर में उतरेंगी। 13 सितंबर, को राष्ट्रपति ''राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन'' (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन करेंगी और गांधीनगर में गुजरात विधान सभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह राजभवन, गांधीनगर से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ''आयुष्मान भव'' पहल का वर्चुअल शुभारंभ करेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement