राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन किया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन किया

Date : 12-Sep-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर खुशी जताई कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक दुनिया में, भारत-सऊदी अरब के परस्‍पर सांस्कृतिक अनुभव, आर्थिक तालमेल और शांतिपूर्ण दुनिया के प्रति साझा प्रतिबद्धता हमें स्वाभाविक भागीदार बनाती है।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-सऊदी अरब के बीच आर्थिक साझेदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्‍न क्षेत्रों में सऊदी अरब के निवेश बढ़ाने के पर्याप्त अवसर हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का पूरा मौका मिला है। राष्ट्रपति ने शांति और स्थिरता के लिए रचनात्‍मक शक्ति के रूप में सऊदी अरब की भूमिका की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि क्राउन प्रिंस की इस यात्रा और जी20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी से भारत और सऊदी अरब के बीच बहुमुखी साझेदारी और मजबूत होगी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement