Quote :

"लक्ष्य निर्धारित करना अदृश्य को दृश्य में बदलने का पहला कदम है" -टोनी रॉबिंस

Science & Technology

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं की नई उम्मीद

Date : 29-Jan-2024

नासा के वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मंगल ग्रह पर प्राचीन झील का दावा किया है। नासा के मार्श ग्रह पर भेजे गए रोवर के जरिये एकत्रित डाटा से मंगल ग्रह पर झील की पुष्टि हुई है। इस दावे के बाद मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

साइंस एडवांस रिसर्च जर्नल में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार नासा के रोवर पर्सिवियरेंस ने पानी के जमाव वाली एक प्राचीन झील की तलहटी के अस्तित्व की पुष्टि करने वाले चित्र के साथ उससे संबंधित डेटा भेजे हैं जो कभी मंगल ग्रह पर जेरेज़ो क्रेटर नामक एक विशाल बेसिन रही होगी।

रोबोटिक रोवर द्वारा किए गए ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल के उस हिस्से पर कभी पानी रहा होगा और वहां जीवाणुओं का अस्तित्व हो सकता है। एक कार के आकार जैसा दिखने वाला छह पहियों वाले रोवर द्वारा यह चित्र लिया गया है। चित्र में स्पष्ट ढंग से दिखाई दे रहा है कि तलछटी जैसी विशेषताओं के क्रेटर फर्श की सतह पर रोवर अपना रास्ता बना रहा है जो पृथ्वी पर पाए जाने वाले डेल्टा नदी जैसी दिखाई दे रही है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि पर्सिवरेंस द्वारा एकत्र नमूनों में जेरेज़ो की तलछट की बारीकी से जांच करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि संरचना को बने लगभग 3 अरब साल से काम नहीं हुआ होगा।

नासा के अनुसार जहां रोवर को उतारा गया है, वहां ज्वालामुखीय चट्टानें रही होगी। अनुसंधान का क्रम अब आगे बढ़ता हुआ डेल्टा की ओर बढ़ रहा है। झील के तलछटों के साक्ष्य देखे जा चुके हैं जो अपने में मंगल ग्रह पर जीवन की खोज की दिशा में सुखद कहानी है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement